• Breaking News

    ENGLISH GRAMMAR

     


    NOUN (संज्ञा)

     इन वाक्यों को देखो : The book is on the table. The cat is drinking milk. Hari is at school.The dog is eating meat. 

    इन वाक्यों में book, table, Hari, school, cat, milk, dog तथा meat Nouns हैं। दुनिया में जितनी भी चीजें हैं, जिन्हें हम देख या छू सकते हैं उन्हें Nouns कहा जाता है।

    किंतु संसार में कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें हम देख या छू तो नहीं सकते किंतु उनका अनुभव करते हैं; उन्हें भी Noun कहा जाता है। जैसे-love, music, air, noise, light, beauty, death, honesty (ईमानदारी) इत्यादि।

    Noun-किसी व्यक्ति, जगह, जानवर, वस्तु या विचार, अनुभव आदि के नाम को कहा जाता है। -

    A Noun is the name of a person, place, animal, thing, feeling or idea. 

     KINDS OF NOUNS

    (संज्ञा के भेद)


    आधुनिक English Grammar में Noun के निम्नलिखित तीन भेद बताए गए

    है



    Nouns

    1. Proper Noune

    2. Countable Noun

    3. Uncountable Noun


    1. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)

    इन वाक्यों को देखो: Ramesh lives in Bombay.

    Tom comes from England.

    Patna is the capital of Bihar.

    Mr Prasad came here on Sunday in March.



    ऊपर के वाक्यों में आए शब्द (i) Ramesh, Tom तथा Mr Prasad किसी खास व्यक्ति के नाम हैं; (ii) Bombay तथा Patna किसी खास शहर के नाम हैं; (iii) Bihar एक खास राज्य का नाम है; (iv) England किसी खास देश का नाम है; (v) Sunday किसी खास दिन का नाम है तथा (vi) March किसी खास महीने का नाम है।

    ये सभी शब्द Proper Nouns हैं। किसी व्यक्ति, स्थान, शहर, देश, दिन, महीना इत्यादि के खास नाम को Proper Noun कहते हैं। Proper Noun का पहला अक्षर capital होता है।

    A Proper Noun is the name of a particular person, place or thing.

    2. Countable Noun

    (गणनीय संज्ञा)

    इन वाक्यों को देखो : I have a cap.

    He has a pen. You have two caps.

    She has several pens. Mohan has a box.

    We have a ball. Sohan has many boxes.

    They have balls. ऊपर के वाक्यों में आए शब्द cap, caps, pen, pens; box, boxes; ball, balls Countable Nouns हैं। Cap, pen, box तथा ball की गिनती कर सकते हैं तथा इनका plural (बहुवचन) भी बना सकते हैं, अर्थात इनके पहले one, two, many इत्यादि लगाए जा सकते हैं।

    वैसी चीजें जिनकी गिनती हो सके तथा जिनका Plural बन सके उन्हें Countable Nouns कहते हैं।

    Things which can be counted and have plural forms also are called Countable Nouns. az

    3.Uncountable Noun 

    (अगणनीय संजा)

    इन वाक्यों को देखो:

     I have oil. There is milk .You have rice.

     इन वाक्यों में आए शब्द oil (तेल), rice (चावल), milk (दूध) तथा ink(स्याही) Uncountable Nouns हैं। Uncountable Nouns की हम गिनती नहीं कर सकते और न इनके पहले a या an लगाते हैं। जैसे एक दूध, दो दूध नहीं कहते तथा a rice या an oil भी नहीं लिखते हैं। वैसी चीजें जिनकी गिनती नहीं की जा सकती, उन्हें Uncountable Nouns कहते हैं।

    Things which cannot be counted are called Uncountable Nouns. 




    पुराने English Grammar में Nouns के पाँच भेद बताए गए हैं1. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) 2. Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)

     3. Collective Noun (समहवाचक संजा)

     4. Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)

     5. Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) 

     1. Proper Noun-किसी व्यक्ति, जगह या जानवर के खास नाम को Proper Noun कहते हैं। जैसे-Mohan, Calcutta, Punjab, India, Zila School, Muzaffarpur, the Koshi, Tiger,  इत्यादि।

    2. Common Noun-ऐसे नाम को जो किसी खास व्यक्ति या वस्तु का नाम नहीं होकर किसी जाति के प्रत्येक (किसी भी) व्यक्ति या वस्तु का नाम हो उसे Common Noun कहते हैं। जैसे

    Amar is a boy. Sohan is a boy.

    Manju is a girl. Moti is a boy..

    Meena is a girl. Amar, Sohan, Moti खास लड़कों के नाम हैं-ये Proper Nouns हैं किंतु boy किसी खास लड़के का नाम नहीं है, किसी भी लड़के को हम boy कह सकते हैं। यह Common Noun हुआ। उसी तरह Reeta, Manju, Meena Proper Nouns हैं, किंतु girl Common Noun है।

    3. Collective Noun-ऐसे नाम जिनसे एक ही तरह के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है उसे Collective Noun कहते हैं। जैसे-team (दल), class (वर्ग), crowd (भीड़), bunch (गुच्छा), army (सेना) इत्यादि।

    4. Material Noun-किसी पदार्थ के नाम को Material Noun कहते हैं। जैसे-ghee, oil, water, wheat, sand, gold, petrol इत्यादि।

    5. Abstract Noun-वैसी चीजों के नाम को जिन्हें हम देख या छू तो नहीं सकते किंतु अनुभव कर सकते हैं Abstract Nouns कहते हैं। जैसे music (संगीत), sweetness (मिठास), beauty (सुंदरता), hardness (कड़ापन) इत्यादि।




    Bootstrap Example

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad