कत्वा और ल्यप प्रत्यय का प्रयोग
कत्वा प्रत्यय का प्रयोग
मै घर जाकर पढूंगा इस वाक्य से भविष्यत काल भाव प्रतीत हो रहा है
अतः इसका अनुवाद इस प्रकार होगा
अहम् गृहम गत्वा पठिष्यामि
इस वाक्य मे अहम , अस्मद शब्द रूप का प्रथमा एक वचन है
गृहम , गृह शब्द रूप का द्वितीय एकवचन है
गत्वा - यह गम् धातु और इसमे कत्वा प्रत्यय का प्रयोग किया गया है
पठिष्यामि- यह पठ् धातु , लृट लकार उत्तम पुरुष एकवचन है
आप चाहे तो कर्ता मे त्वं , सः या फिर किसी नाम का प्रयोग कर सकते है
गृहम के जगह पर विद्यालयम लिख सकते है
पठिष्यामि के जगह पर खाद्ष्यमी भी लिख सकते है
दूसरा वाक्य है
वह घर जाकर सो गया
इस वाक्य से यह पता चलता है की काम समाप्त हो चुका है
अतः इसका अनुवाद इस प्रकार होगा
सः गृहम गत्वा अशेत
यहा अशेत शीङ् धातु का लङ् लकार प्रथम पुरुष एकवचन है

कोई टिप्पणी नहीं